श्री भक्तमाली जी चमत्कार १
चमत्कार -भाग १।
सब चरित्र और रहस्य पूज्य संत श्री भक्तमाली जी , श्री राजेंद्रदासचार्य जी ,हरिवंशी संत श्री हितशरण जी, पंडित बाबा, श्री रामसुखदास जी एवं कुछ अवध के महात्माओ के निजी अनुभवो और उनके अनुयायी संतो से सुनी जानकारी के आधार पर दिया लिखा गया है । कृपया अपने नाम से कही प्रकाशित ना करे ।
१. एक प्रेमि संत :
पूज्य श्री हरीबाबा जी महान् संत हुए है , उनके साथ नित्य कुछ न कुछ संत मंडली रहती ही थी । एक समय हरीबाबा के साथ कुछ प्रेमी संत यात्रा करने गए थे , उन संतो में एक संत के पास बड़े सुंदर शालिग्राम भगवान् थे । वे संत उन शालिग्राम जी को हमेशा साथ लिए रहते थे । ट्रेन से यात्रा करते समय बाबा ने शालिग्राम जी को बगल में रख दिया और अन्य संतो के साथ हरी चर्चा में मग्न हो गए । जब ट्रेन रुकी और सब संत उतरे तो वे शालिग्राम जी वाही गाडी में रह गए । संत अपनी मस्ती में उन्हें साथ लेकर आना ही भूल गए । बहुत देर बाद जब हरीबाबा जी के आश्रम पर सब संत पहुंछे और भोजन प्रसाद पाने का समय आया तो उन प्रेमी संत ने देखा की हमारे शालिग्राम जी नहीं है ।
संत बहुत व्याकुल हो गए , बहुत रोने लगे परंतु भगवान् मिले नहीं । उन्होंने भगवान् के वियोग अन्न जल लेना स्वीकार नहीं किया । हरीबाबा ने कहा – महाराज मै आपको बहुत सुंदर चिन्हों से अंकित नये शालिग्राम जी देता हूँ परंतु उन संत ने कहा की हमें अपने वही ठाकुर चाहिए जिनको हम अब तक लाड लड़ते आये है । हरीबाबा बोले – आपने उन्हें कहा रखा था ,मुझे तो लगता है गाडी में ही छुट गए होंगे और अब कई घंटे बीं गए है । गाडी से किसीने निकल लिए होंगे और गाडी भी बहुत आगे निकल चुकी होगी । संत बोले – मै स्टेशन मास्टर से बात करना चाहता हूँ वहाँ जाकर ।
अन्य संतो ने हरीबाबा से कहा की एकबार इनके मन की तसल्ली के लिए हमारे साथ इनको स्टेशन जाने दीजिये । सब संत उन महात्मा को लेकर वहाँ पहुंचे । स्टेशन मास्टर से मिले और भगवान् के गुम होने की शिकायत करने लगे । उन्होंने पूछा की कौनसी गाडी में आप बैठ कर आये थे । संतो ने गाडी का नाम स्टेशन मास्टर को बताया तो वह कहने लगा – महाराज ! कई घंटे हो गए ,यह वाली गाडी ही तो यहां खड़ी, गाडी आगे ही नहीं बढ़ रही है । न कोई खराबी है न अन्य कोई दिक्कत परंतु गाडी आगे नहीं बढ़ती । महात्मा जी बोले – अभी आगे बढ़ेगी ,मेरे बिना मेरे प्यारे कही अन्यत्र कैसे चले जायेंगे ?
वे महात्मा अंदर ट्रेन के डिब्बे के अंदर गए और ठाकुर जी वही रखे हुए थे जहां महात्मा ने उन्हें पधराया था । भगवान् को महात्मा ने गले लगाया और जैसे ही महात्मा जी उतरे गाडी आगे बढ़ने लग गयी । ट्रेन का चालाक , स्टेशन मास्टर सभी आश्चर्य में पड गए और बाद में उन्होंने जब यह पूरी लीला सुनी तो वे गद्गद् हो गए । उन्होंने अपना जीवंत संत और भगवा की सेवा में लगा दिया ।
२. संत सेवा का माहात्म्य :
पुराने समय की बात है ,एक वैष्णव भक्त भगवान् से भेट करने हेतु द्वारिका पूरी की यात्रा पर निकल रहे थे। वहाँ के कोई धनि सेठ जी ने उनको १०० रूपया दिया और कहा की द्वारिका जाकर भगवान् की सेवा में ये धन अर्पित कर देना। भक्त जी यात्रा पर निकले तो मार्ग में कुछ संतो के दर्शन हुए । संतो को श्रमित जानकार भक्त ने संतो को सुंदर भोजन कराया। संतो के भोजन प्रसादी में ९८ रूपए का खर्च हुआ और २ रूपए बाकी रह गए।
भक्त द्वारिका पहुँचे। भगवान् के दर्शन किये और २ रूपए भगवान् की सेवा में दे दिए। उसी रात सेठ जी को स्वप्न हुआ और भगवान् ने स्वप्न में कहा मुझे ९८ रूपए की सेवा प्राप्त हुई है। भक्त वापस लौट आनेपर सेठ जी ने पूछा की आपने मेरे दिए रुपयो का क्या किया ? भक्त ने सही सही कह दिया की हमने संतो की सेवा में धन लगा दिया और बचा हुआ २ रूपया भगवान की दान पेटी में डाल आये। सेठ ने अपना स्वप्न भक्त जी को सुनाया। सेठ और भक्त दोनों को संतो की सेवा का माहात्म्य समझ आ गया। उसके बाद दोनों आजीवन संतो की सेवा में लगे रहे।
३ पूज्य श्री पंडित बाबा का वचन सत्य होना :
श्री गिरिराज गोवर्धन जी की तरहठी में एक सिद्ध गौड़ीय वैष्णव संत रहते थे जिनको सभी श्री पंडित बाबा के नाम से जानते थे । एक ब्रजवासन स्त्री संत बाबा की सेवा करने रोज आती और उनके फल आदि दे जाती । बाबा किसीको कभी अपना शिष्य नहीं बनाते थे ।एक बार वह भोली ब्रजवासन स्त्री बाबा के पास आकर बोली – बाबा ! मुझे कौनसा मंत्र जपना चाहिए ? बाबा ने पूछा – बेटी कौनसे कुल से हो ? कौनसे संप्रदाय से हो ?
उस स्त्री ने उत्तर दिया की बाबा मै तो वल्लभ कुल की हूँ। बाबा बोले – बेटी वल्लभ कुल में तो एक ही मंत्र जपा जाता है । अष्टाक्षर मंत्र – श्री कृष्णः शरणम् मम । यही जपा करो तुम भी । ब्रजवासन स्त्री बोली – बाबा ! यह नाम ( कृष्ण ) मुन्ना के चाचा अर्थात मेरे जेठ जी का नाम है , मै नहीं जप सकती । मुझे लाज आती है । बाबा बोले – अच्छा फिर क्या जप सकती हो ?उनको क्या कहकर पुकारती हो ? स्त्री ने कहा – हम तो मुन्ना के चाचा की कहते है उनको । बाबा बोले – तो तुम “मुन्ना के चाचा शरणम मम ” जपो परंतु रूप ध्यान और स्मरण भगवान् श्रीकृष्ण का ही रखना । फिर बाबा बोले – अच्छा और क्या पूछना चाहती है बता ? स्त्री बोली – बाबा मेरे मन में एक इच्छा है की भगवान् मुझे बड़ी एकादशी के दिन ही अपने धाम लेकर जाए ।
बाबा मुस्कुराये और बोले ठीक है ऐसा ही होगा । तू यह बताया हुआ नाम जप और अंदर से भाव स्मरण भगवान् का ही रखना । बाबा के शरीर छोडने के बाद जब वह स्त्री भी बूढी हो गयी और कुछ ही समय बाद जब बड़ी एकादशी आयी तो भगवान स्वयं उसे लेने आये और कहा की चल मेरे साथ, मै तुझे ले जाने आया हूँ । भगवान् ने याद दिलाया की तूने पंडित बाबा से इच्छा कही थी की इसी दिन भगवान् मुझे अपने धाम ले जाए । मंत्र तो अजब गजब का था पर संत के मुख से निकल था ,इसी मंत्र का स्मरण करती हुई वह स्त्री श्री भगवान् के साथ गोलोक धाम को चली गयी ।
४. पूज्य श्री रामसुखदास जी की साधुता :
एक समय श्री स्वामी जी वृन्दावन में चातुर्मास करने के लिए ठहरे थे । पास ही में एक गौशाला थी, वहाँ के कुछ लोग स्वामी जी के पास आये और कहने लगे की महाराज जी गौशाला की स्थिति ठीक नहीं है ,रूपया भी कम आ रहा है। आप के साथ बड़े बड़े सेठ और उद्योगपति रहते है ,आप किसी से कह देंगे तो दान दक्षिणा आ जायेगी । स्वामी जी ने अपने सम्पूर्ण जीवन में किसीसे भी कुछ नहीं लिया ,सम्पूर्ण रूप से प्रभु के आश्रित ही रहे। उनका मानना था की सच्चा साधु वही जो संसार से किसी चीज कि याचना न करे।
स्वामीजी ने घोषणा कर दी की कल सबेरे हम गौशाला में पूजन करने आएंगे । सुबह महाराज ने गौशाला में पूजा की ,साथ में कुछ बड़े सेठ भी आये थे। उन्होंने जब देखा की गौशाला की स्थिति ख़राब है तब उन्होंने स्वयं ही बहुत सी सेवा दे दी। अतः स्वामीजी ने गौ सेवको की भी इच्छा पूर्ण की और साधू का कर्तव्य है कुछ न माँगना ,उसकी भी मर्यादा राखी।
५. श्री रामरतनदास जी महाराज के प्रभाव से हिंस्रक पशु का शांत होना :
वृंदावन में करह आश्रम नामक श्री रामानंदी संतो का एक स्थान है । वहाँ पर एक सिद्ध संत रहते जिनका नाम था श्री रामरतनदास बाबाजी महाराज । जहां वे अपनी साधना करते थे वहाँ एक पहाड़ है और ऊपर निचे दो गुफाएं है । निचे वाली गुफा में महाराज जी अपनी साधना करते थे और ऊपर वाली गुफा में एक बड़ा भारी बब्बर शेर रहता था ।उस शेर का वहाँ बड़ा आतंक था , अच्छे अच्छे लोग वहाँ भटकने नहीं आते थे । कभी कभी वे शेर निचे वाली गुफा में महाराज जे की पीठ के पीछे आकर चुपचाप बैठ जाता और जब महाराज जी की आँख खोलकर देखते थे तब कहते थे – बच्चा ! तू जानता है की महाराज जी बहुत समय से नाम जप में बैठे है , उनकी पीठ के पीछे कोई सहारा नहीं है इसीलिए आकर तकिये का काम देता है ,हमें आराम देता है ।
Comments
Post a Comment